
बकरी को बचाने में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक बुरी तरह जख्मी। Voice of Darbhanga

अलीनगर: प्रखंड अंतर्गत हनुमाननगर पंचायत के लिलपुर गांव निवासी उमेश कुमार व दिलीप कुमार गुरुवार को सड़क दुर्घटना में हुए बुरी तरह जख्मी। बताया जाता है कि दोनों अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर हनुमाननगर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में अचानक सामने बकरी आ गई जिसे बचाने के कारण दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गए और काफी बुरी तरह जख्मी हो गए मौके पर पहुंचे राशिद समी युवा समाज सेवी द्वारा दोनों घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिये भेजा गया।

