
एनएसयूआई के सदस्यता अभियान में भारी संख्या में जुड़ रहे हैं छात्र। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के द्वारा लगातार चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में मंगलवार को मिल्लत कॉलेज दरभंगा में भी कॉलेज अध्यक्ष कमरे आलम के नेतृत्व में व्यापक पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर छात्र संगठन के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र झा ने उपस्थित होकर छात्रों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि हमारा संगठन छात्रों के हित में हमेशा तत्पर रहा है और यही कारण है कि सदस्यता अभियान में लगातार भारी छात्रों के जुड़ने का सिलसिला जारी है।
इस मौके पर बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रतिकांत झा, कालेज अध्यक्ष कमरे आलम, मो बरकतुल्लाह अंसारी, मो अज़ीम, मो मोजाहिद , त्रिभुवन कुमार , मो आरफीन, दीपक कुमार दीपांशु , राजन झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

