
मंदिर के नए भवन का भूमि पूजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति शुभंकरपुर महराजीपुल के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर के पिछे स्थित नाथ बाबा बगीचा में नये मंदिर के भवन का भूमि पूजन पूरे रीति रिवाज से किया गया। सामुहिक रूप से सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण झा ,युवा भाजपा नेता श्री बालेन्दु झा “बालाजी “, वार्ड 8 पार्षद प्रतिनिधि कामोद राय, जद यू नेता ईश्वर मंडल पूजा समिति के अध्यक्ष रामसेवक राय ने भूमि पूजन किया। सबों ने मिल कर सबों के सहयोग से एक भव्य दुर्गा मंदिर बनाने का संकल्प लिया।

