
मुखिया हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की केवटगामा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामचन्द्र यादव हत्या कांड में स्थानीय पुलिस को मिली एक और सफलता मिली है। इस हत्या कांड का मास्टर माइंड भाई सिकंदर यादव उर्फ गुरचुन यादव को थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने गुप्त सुचना के आधार पर दरभंगा सहरसा के सीमावर्ती इलाके गंदौल चौक पर गिरफ्तार किया। इस हत्या कांड में अब तक दो आरोपियों की गिऱफ्तारी की जा चुकी है। आरोपी नारायण यादव को एक सप्ताह पूर्व बेनीपुर बिरौल के बीच शिवनगर घाट के पास गिरफ्तार किया गया था। जबकि सात दिसंबर को बिरौल कोर्ट में रसिक लाल यादव ने समर्पण किया था। बता दें कि एक माह पूर्व 11 नंवबर की देर शाम मुखिया रामचन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायालय से आदेश लेकर एक सप्ताह के अंदर आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती कर ली थी।
इस संबंध में डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि इस केस में लगातार जगह जगह छापेमारी की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

