Home मुख्य सामान्य वर्ग की महिला बनेगी दरभंगा की मेयर! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 4, 2016

सामान्य वर्ग की महिला बनेगी दरभंगा की मेयर! Voice of Darbhanga

img_20161105_001718_839

दरभंगा: संवाद सूत्र (पटना)
नगर निकाय चुनाव, 2017 में हर नगरपालिका के वार्डों के आरक्षण में बदलाव किया जा रहा है. पटना के विश्वस्त संवाद सूत्रों के अनुसार इस बार 12 नगर निगमों में से पांच के मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये जायेंगे. दरभंगा के मेयर का पद सामान्य वर्ग की महिला के खाते जाने की पूरी संभावना है. इसी तरह से भागलपुर नगर निगम के मेयर का पद अतिपिछड़ा वर्ग की महिला के लिए तथा बिहारशरीफ नगर निगम, आरा नगर निगम और पटना नगर निगम का मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला के खाते में जाने की संभावना है.
अन्य नगर निगमों में मुजफ्फरपुर नगर निगम अति पिछड़ा वर्ग के खाते में, छपरा नगर निगम सामान्य वर्ग, पूर्णिया नगर निगम सामान्य वर्ग, कटिहार नगर निगम मेयर का पद सामान्य वर्ग, मुंगेर नगर निगम सामान्य वर्ग और बेगूसराय नगर निगम के मेयर का पद सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किया जायेगा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी नगर निकायों की जनसंख्या का आंकड़ा आने के बाद ही मेयर के पदों के लिए आरक्षण  निर्धारित किया जायेगा. जानकारों का मानना है कि हर नगर निकाय की जनसंख्या के जो आंकड़े हैं, उनके अनुसार इस बार पदों के आरक्षण का जो चक्र बदलेगा, उसमें सबसे पहले सभी नगर निकायों की जनसंख्या को अधिकतम से न्यूनतम के क्रम में सजाया जायेगा.उसके बाद आरक्षण की प्रावधान किया जायेगा. सबसे पहले 12 नगर निगमों में सबसे अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम का पद अन्य वर्ग के लिए आरक्षित होगा. उसके बाद अनुसूचित जाति, फिर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जायेगा. इसके बाद सामान्य वर्ग में अधिकतम जनसंख्यावाले निगम का पद महिला के लिए आरक्षित होगा. इसके बाद अनुसूचित जाति की महिला और पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया जायेगा.

img-20161104-wa0299

Share

Leave a Reply