Home मुख्य ऑपरेशन में गई थी चार मरीजों के आंखों की रोशनी, अब एक महीने से ओटी में लटक रहा है ताला।
मुख्य - September 4, 2016

ऑपरेशन में गई थी चार मरीजों के आंखों की रोशनी, अब एक महीने से ओटी में लटक रहा है ताला।

dmch-junior-doctors-sit-on-indefinite-strike-demand-rs-50000-stipend_280114021926
दरभंगा।अभिषेक कुमार
बिहार के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार दरभंगा स्थित डीएमसीएच अस्पताल में पिछले एक महीने से आंखों का ऑपरेशन बंद है.
दरअसल अस्पताल के नेत्र विभाग में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद चार मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई थी. इसको लेकर काफी हो-हंगामा भी मचा था. मरीजों की आंख की रोशनी जाने के बाद जिला प्रशासन से लेकर बिहार सरकार ने टीम गठित कर जांच करने का आदेश दिया था.
मामले की रिपोर्ट एक महीने बाद तक सामने नहीं आ सकी है. रिपोर्ट सामने नहीं तो अस्पताल के डॉक्टरों ने काम करने से हाथ खड़े कर दिया. चिकित्सकों ने बीते पांच अगस्त से ही अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन करना बंद कर दिया है.
चिकित्सकों ने अस्पताल अधीक्षक से मांग की है कि ऑपरेशन में जरूरी बुनियादी सुविधाएं जब तक उपलब्ध नहीं कराया जायेगी तब तक ऑपरेशन चालू नहीं हो पायेगा. संसाधनों के अभाव के कारण अस्पताल के डॉक्टर भी डरे सहमें हैं कि यदि कुछ गड़बड़ी हुई तो उन्हें ही फजीहत झेलनी पड़ेगी.

Share

Leave a Reply