
जदयू के संगठन चुनाव में रही गहमागहमी।

दरभंगा। ज़ाहिद अनवर
हायाघाट प्रखंड के जदयू के अब तक के हुए पंचायत चुनाव में 5 पंचायतों में अध्यक्ष और सचिव का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गया। परंतु चंदनपट्टी पंचायत में क्रियाशील सदस्यों के विरोध के कारण चुनाव कराना पड़ा। उपरोक्त बाते बीआरओ महफूज़ अहमद ने बताया। उन्होंने बताया कि पार्टी के तीन पीठासीन अधिकारी श्री विश्वनाथ महतो, श्री अभय कुमार यादव और श्री संतोष कुमार यादव की उपस्थति में चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए चार लोगो ने नामांकन कराया जिसमे मोहम्मद मुर्शिद आलम को निर्वाचित घोषित किया गया। वही सचिव पद के लिए मुमताज़ आलम निर्वाचित हुए। शेष अन्य पंचायत में अध्यक्ष और सचिव (मलहिपट्टी दक्षणि)–अध्यक्ष- मोहम्मद शमशाद आलम एवं सचिव-लालटून शर्मा, (आनंदपुर सहोरा)–अध्यक्ष- विकाश कुमार यादव एवं सचिव- कामोद कुमार पासवान, (मझौलिया)- अध्यक्ष- शत्रुघ्न महतो एवं सचिव-सचिदानन्द झा, (घोषरामा)- अध्यक्ष- सीताराम मंडल एवं सचिव-रामबिलास मंडल चयनित हुए।

