Home मुख्य डीएमसीएच में चूहे ने मरीज का आँख कुतरा। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 7, 2016

डीएमसीएच में चूहे ने मरीज का आँख कुतरा। Voice of Darbhanga

img-20161107-wa0072

दरभंगा: बिहार के प्रमुख अस्पतालों में शुमार दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इनदिनों गंदगी और बदइंतज़ामी के साथ साथ चूहों का आतंक भी बढ़ गया है। अस्पताल के मेडिसीन आईसीयू में भर्ती समस्तीपुर जिले के खजूरी निवासी रामकिशुन ठाकुर के आँखों को रविवार की रात चूहों ने कुतर दिया। परिजनों ने बताया कि कोई स्टाफ या नर्स उपलब्ध नही रहते हैं। पानी भी खुद चढ़ाना पड़ता है और ऑक्सीजन भी खुद ही लगाना पड़ता है।

Share

Leave a Reply