
पुजारी के घर शरारती तत्वों ने लगाई आग! Voice of Darbhanga

केवटी : असराहा-हाजीपुर मार्ग पर असराहा गांव के समीप निमार्णाधीन महावीर मंदिर परिसर में पुजारी के लिए फूस के बने एक आवासीय घर में गुरुवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी. जिससे घर सहित उसमे रखे करीब चार लाख रुपए के आवश्यक सामान जलकर राख हो गए. जबकि उसमे सो रहे मंदिर के पुजारी समेत दो लोग बाल- बाल बच गए. इस घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दोषियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे. सूचना मिलते ही बीडीओ मो.तौकीर हाशमी, सीओ संतोष कुमार सुमन व पुलिस इंस्पेक्टर सह केवटी थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद तथा रैयाम थानाध्यक्ष पवन कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर कर तथा दोषियों पर कार्रवाई करने के अश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए. इसी बीच सदर अनुमंडल पदाघिकारी डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह तथा एएसपी दिलनवाज अहमद केवटी थाना पर पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए घटना स्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया. इस संबंध में वार्ड सदस्य असराहा गांव निवासी सहदेव चौपाल के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें असराहा पंचायत के मुखिया पति खुर्शीद आलम, मो. जाकीर व भोला अंसारी तथा मो अंजार को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में सहदेव ने अभियुक्तों पर घटना को अंजाम देने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाया है.

