
प्रस्तावित विधुत पावर ग्रिड बेनीपुर मे ही बने: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर के प्रस्तावित विधुत पावर ग्रिड बेनीपुर मे ही बने। इसके लिए बेनीपुर में सरकारी भूमि का कोई कमी नही है। उक्त बाते मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर ने पत्रकारो से कहा। श्री ठाकुर ने कहा कि बेनीपुर मे भूमि नही होने की बात महज एक राजनितीक साजिश है। पोहद्दी, रमौली एवं नारबाँध मे पर्याप्त सरकरी भूखण्ड पड़ा हुआ है। उन्होने एसडीओ अमित कुमार से मिलकर इन तीनो जमीन का स्थल निरीक्षण कर ग्रीड के लिए एन ओसी उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही उन्होने विश्वनाथपुर फरदाहा मे आईटीआई के लिए भी जमीन उपलब्ध कराने केलिये एसडीओ से कहा। इसके अलावा उन्होने तरौनी करबा पुल से परिहार तक नाला निर्माण कार्य बिकुपट्टी एवं पोहद्दी महीनाम मे पुल का निर्माण कार्य नही होने पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि आरडब्लुडी विभाग सड़क निर्माण कार्य मे शिथिलता बरत रहा है। धरौड़ा-सझुआर मौजमपुर मिल्की पथ मे तीन करोड़ 60 लाख रूपये कि निकासी हो चुका पर उसमे नाला का निर्माण नही हो सका। एक माह के भीतर यदि इसमे सुधार नही हुआ तो 20 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उग्र आन्दोलन किया जायेगा। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम झा, नगर अध्यक्ष शंकर भगवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार झा, महामंत्री कृष्ण कान्त राय, भाजपा नेता अशोक ठाकुर, रितेश कुमार चौधरी, कैलाश झा, लिलाम्बर सदाय सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

