राजद ने बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर निकाली दलित सम्मान यात्रा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारत के संविधान निर्माता बाब साहब डॉ. भीमराव अम्बेदकर के पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को महानगर राजद की ओर से दलित सम्मान यात्रा निकाला गया.
यात्रा दरभंगा के आयकर चौक से चलकर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थिथ डा अंबेदकर प्रतिमा स्थल पर पहुँची ।जहां बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व मेयर राजद नेता ओमप्रकाश खेड़िया ने केंद्र सरकार से दलितों के सम्मान के रक्षा की माँग की. उन्होने कहा कि दलितों, गरीब के प्रति समर्पित सम्मान ही स्व. अम्बेदकर को असली श्रद्दांजलि है. यात्रा में महानगर राजद अध्यक्ष बरूण कुमार महतो, रमाशंकर सहनी , शंकर यादव , विक्रांत पंजियार , विजय यादव , सचिन राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

