Home मुख्य एक ही रात चोरों ने दो दुकानों से लाखों की चोरी कर ली।
मुख्य - September 4, 2016

एक ही रात चोरों ने दो दुकानों से लाखों की चोरी कर ली।

IMG_20160905_022541_847

दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र के दरिमा चौक पर शनिवार के रात अज्ञात चोरो ने दो मोबाईल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. करीब दो लाख से अधिक का समान चोरी कर चोर ले गए. अरविन्द पे फोन एवं ग्राहक सेवा केंद्र दाड़िमा के दुकान के चोरो ने ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किये. कीमती समान,नगद चुराकर ले गए. अरविन्द पे फोन के दुकानदार अरविन्द झा ने बताया कि फोटो प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, मोबाइल 10, मिमोरी कार्ड 5,पेन ड्राइव 1, फोटो कॉपी प्रिंटर 1, भाउचर 10 हजार, मोबाइल बैट्रिक 10 पीस, डिजिटल सेटप बॉक्स, लेप टॉप 1, सीपीयू 1, लक्ष्मी मूर्ति, नगद 2 हजार समान का मूल्य करीब 1 लाख रुपये एवं ग्राहक सेवा केंद्र के दुकानदार राजेश झा ने बताया कि चोरो ने एलइडी, 35 सेट मोबाइल विभिन्न कम्पनी का कूपन, बैट्रिक करीब 90 हजार के समान ले गये. घटना कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक करवाई में जुट गई. घटना की बाबत दोनों दुकानदार ने स्थानीय थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करवाई.

Share

Leave a Reply