
अचानक बढ़ी ठंढ का प्रभाव वन्य जीवों पर भी दिख रहा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अचानक बढ़ी ठंढ का जहाँ मानव शरीर पर असर पड़ रहा है वहीँ वन्य जीव भी इसमें खुद को ढालने में असहज महसूस कर रहे हैं। जिले के हायाघाट प्रखंड स्थित सहोरा आनंदपुर गांव में आज सुबह एक मरा विषैला साँप देखने को मिला है। कहीं चोट या खरोंच आदि नही दिखा इसके शरीर पर। स्थानीय लोगो ने बताया कि उनके आँखों के सामने बिल में जाने के क्रम में लगी ठंड ने अंततः सुबह सात बजे इस साँप की जान ले ली।

