Home मुख्य दो प्रधानाचार्य सहित सात का निलंबन वापस। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 27, 2017

दो प्रधानाचार्य सहित सात का निलंबन वापस। Voice of Darbhanga

IMG_20170428_064921दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में आज दो प्रधानाचार्यों सहित सात शिक्षाकर्मियों का निलंबन वापस करते हुए उनका पदस्थापन किया गया. विश्वविद्यालय सिंडिकेट ने पहले ही मंजूरी दे दी है. पीआरओ डॉ. एन के अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. डीसी चौधरी को मारवाड़ी महाविद्यालय में प्रधानचार्य के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं डॉ. मुस्ताक अहमद को एमएलएसएम कॉलेज में पदस्थापित किया गया है. डॉ. मुस्ताक के संबंध में डॉ. अग्रवाल ने बताया कि योगदान करने से पहले उनके जिम्मे पूर्व के महाविद्यालयों की जो राशि है उसे जमा करना होगा. साथ ही स्टेट फाइनांस आॅडिटर से प्रमाण पत्र शपथ पत्र के साथ जमा करना होगा. उसके बाद ही वे योगदान कर सकते हैं. इतना ही नहीं इनके विरूद्ध लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय तकनीकि कमिटि बनायी गयी है. जिसमें राज्य सरकार के कार्यपालक अभियंता या अधीक्षण अभियंता विश्वविद्यालय अभियंता साथ ही स्टेट फाइनांस के एक सदस्य होंगे. साथ ही इनके द्वारा किए गए सभी भुगतान की जांच स्टेट फाइनांस आॅफिसर द्वारा किया जाएगा. जहां तक निलंबन अवधि का मामला है. उसके लिए माननीय पटना उच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय के अधिवक्ता से ओपिनियन लिया जाएगा. डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अवकाश प्राप्त कर चुके डॉ. विजय प्रसाद सिंह और डॉ. एससी मिश्रा को निलंबन मुक्त कर दिया गया है. वहीं डॉ. अशोक कुमार झा को पुन: सीएम साइंस कॉलेज में पदस्थाति किया गया है, लेकिन निलंबन अवधि का एक्स्ट्रा आॅडिनरी अवकाश या फिर लीव विदाउट पे मना जाएगा. वहीं डॉ. स्वतंतेश्वर झा को स्रातकोत्तर रसायन विभाग और डॉ. ए.के बच्चन को स्रातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में पदस्थापित किया गया है. इसके अलावे तीन कर्मी विनय कुमार झा को निलंबन मुक्त करते हुए पुन: बहेड़ी कॉलेज और शंकर झा को एमआरएम कॉलेज में पदस्थापित किया गया है, लेकिन रामशंकर झा को निलंबन से मुक्ति देते हुए इनका एमआरएम कॉलेज से स्थानांतरण कर मिल्लत कॉलेज में पदस्थापित किया गया है. कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह के आदेश के बाद कुलसचिव मुस्तफा कमाल अंसारी ने आज अधिसूचना जारी कर दी.

Share

Leave a Reply