
वार्ता के बाद खत्म हुआ आमरण अनशन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गत 21 नवम्बर से फर्जी नियुक्ति के मामले को लेकर अनशन पर बैठे डीएनवाइ कॉलेज मधुबनी के शिक्षकों का आज सकारात्मक वार्ता एवं आश्वासन के बाद आज अनशन समाप्त हो गया। अनशनकारी जंतुविज्ञान विभाग के चन्द्रशेखर प्रसाद पर कॉलेज के ही शिक्षा कर्मियों ने अवैध नियुक्ति मामले को लेकर सोमवार से ही ललित नारायण मिथिला विवि के धरना स्थल पर अनशन पर बैठे थे.
इसको लेकर शुक्रवार को कुलसचिव, डॉ. अजित कुमार सिंह, कुलानुशासक डॉ. अजयनाथ झा द्वारा लिखित आश्वासन पर आगामी 15 दिसंबर तक दोषी पर न्याय सम्मत कारवाई करने के आश्वासन पर आमरन अनशन को खत्म किया गया. मौके पर डॉ. घनश्याम यादव के नेतृत्व में चल रहे आमरन अनशन में विंदेश्वर भारती, हरिनारायण यादव, रामसागर यादव, राजदेव यादव, रामनारायण को कुलसचिव व कुलानुशासक के द्वारा जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया गया.

