Home Featured बैंक से निकाले 49 हजार रुपए उचक्कों ने उड़ा लिए, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 20, 2026

बैंक से निकाले 49 हजार रुपए उचक्कों ने उड़ा लिए, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान पंजाब नेशनल बैंक से 49 हजार रुपए निकालकर घर लौट रहे इटहर गांव निवासी महेंद्र साह के साथ ठगी हो गई। उचक्कों ने केमिकल छिड़ककर उनका झोला खाली करा लिया। थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।पीड़ित महेंद्र साह ने बताया कि वह बैंक से रुपए निकालकर हॉस्पिटल रोड स्थित चौरसिया किराना दुकान पर रुके।

Advertisement

दो अज्ञात युवक उनके पीछे थे। एक ने पीछे से पीला केमिकल छिड़क दिया, जिससे शरीर में खुजली होने लगी।खुजली से परेशान हो झोला नीचे रखकर शर्ट उतारते ही उचक्का गमछे में लिपटी रुपए की गठरी व बैंक पासबुक लेकर फरार हो गया।

Advertisement

दुकान के सीसीटीवी में युवक को झोले से रुपए चुराते स्पष्ट देखा जा सकता है।थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि फुटेज की जांच चल रही है। उचक्के की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने रुपए बरामदगी की गुहार लगाई है।

Advertisement
Share