
दो युवकों ने 18 वर्षीय किशोर को ओवरब्रिज से नीचे फेंका।

दरभंगा। अमन कुमार
जिले के लहेरियासराय स्टेशन स्थित फुट ओवरब्रिज से आज शाम बहादुरपुर निवासी अमित कुमार नामक एक 18 वर्षीय युवक को दो लड़कों ने लहेरियासराय ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया। जिस तरफ फेंक उधर गड्ढे में कीचड़ पानी था। इसलिए गड्ढे में गिरने के कारण अमित कुमार की जान बच गयी। फेकने वाले को जब स्थानीय लोगों ने खदेड़ा तो उत्पाद विभाग कार्यालय के तरफ भागे। मौके पर पहुँच कर लहेरियासराय थाना द्वारा आरोपियों को हिरासत में ले लेने की सुचना मिली है। समाचार लिखे जाने तक घटना का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। आरोपी दोनों युवक लाइट हाउस के आस पास रहने वाले बताये जाते हैं।

