
शिक्षक के असामयिक निधन पर शोकसभा का आयोजन। Voice of Darbhanga

कमतौल : क्षेत्र के खजूरबारा गांव स्थित मध्य विद्यालय, खजूरबारा के प्रांगण में सोमवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जाले के प्रखंड अध्यक्ष-देवेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शिक्षको ने मध्य विद्यालय, करवा हिंदी के प्रखंड शिक्षक बैद्यनाथ यादव के बीते रविवार को हुए असमायिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर मनोज कुमार, बीआरपी, सीआरसीसी सुधीर प्रसाद, विक्रमादित्य कुमार ठाकुर, मनोज कुमार थर्ड, राज कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, पूनम देवी आदि उपस्थित थे. मौके पर श्री यादव ने विभाग द्वारा दी जाने वाली मृतक के परिवार को वीमा राशि एवम अनुकम्पा का लाभ अविलम्ब देने की मांग सरकार से की है.

