
जाले के विभिन्न कार्यालयों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह मंगलवार को जाले के प्रखंड सह अंचल कार्यालय कृषि कार्यालय व वाल विकास परियोजना कार्यालय का निरक्षण किया व सभी विभागों के संचिकाओं का गहन पड़ताल की जिसमे प्रखंड कार्यालय जाले द्वारा जिला में सार्वाधिक अग्रिम राशि तीन करोड़ रुपए ली गई है. जिसमे दो करोड़ रुपए सामाजिक सुरक्षा मद में बांटने को पंचायत सचिवों को देने की बात प्रकाश में आई है. जीसका अभिश्रव पंचायत सचिब द्वारा जमा नहीं की गई है जो अति गंभीर मामला है. बीडीओ रागनी साहु को इन्होंने निर्देश दिया कि अविलम्ब संबंधित पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर अबिलम्ब अभिश्रव जमा कराए. अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कारवाई सुनिश्चित करें. जिला पदाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने अलग से प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन के सभागार में प्रखंड क्षेत्र के सभी विभागों के पर्यवेक्षण पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई सरकारी योजनाओं के सफलता के लिए टिप्स दिए. खासकर मुख्यमंत्री सात निस्चय योजना, स्वक्ष भारत मिशन, के तहत घर-घर शौचालय निर्माण से संबंधित कई बिन्दुओं पर प्रकाश डाला व सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, सभी विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता से संबंधित पत्र लेखन प्रतियोगिया आयोजित किए जाने संबंधित निर्देश प्रखं शिक्षा पदाधिकारी अहल्या कुमारी को दिया. बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ व पर्यवेक्षकाओं को हर घर शौचालय निर्माण में पारदर्शिता के तहत सभी आंगनवाड़ी केंन्द्रो में शौचालय निर्माण के साथ-साथ किराया के घरों में भी मकान मालिक द्वारा शौचालय का निर्माण किए जाने के साथ-साथ आंगनवाड़ी सेविकाएं व सहायिका के घरों में भी शौचालय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. साथ-साथ खाली परे आंगनवाड़ी सेविका सहायिका की नियोजन पारदर्शिता के साथ संबंधित वार्ड सदस्य के अध्यक्षता में करने संबन्धी निर्देश दिए. जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पत्रकारों से भारत स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में सहयोग देने व अपना सुझाव देने का अनुरोध किया. इन्होंने मिडिया का सहयोग बिना कोई कार्य सफल नहीं होने मि बाते कही. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत घर-घर नल व शौचालय निर्माण में वार्ड सदस्यों के द्वारा शौचालय बिहीन परिवारों की सूचि में पारदर्शिता हो. खुले में शौच से कई बीमारियां होती है इसे मिडिया द्वारा प्रचार-प्रसार के साथ-साथ गांव के जनप्रतिनिधियों को भी चौपाल पर पहुंच कर लोगो को जागरूक करने पर ध्यान देना चाहिए. जिला पदाधिकारी साथ जिला वाल विकास परियोजना पदाधिकारी बलाकांत पाठक भी साथ-साथ थे.

