
नवविवाहिताओं को मिला कन्या योजना का लाभ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले प्रखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन सह राजीव गांधी सेवा केंद्र के सभागार में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के 21 पंचायतो के कन्या योजना के लिए स्वीकृत 273 नवविवाहिता में से 210 कन्याए विभिन्न पंचायतों पहुंची थी. जिन्हें शिविर के माध्यम से इन्हें पाँच हजार की राशि का चेक दिया गया. मालूम हो की विगत दो वर्षों से प्रखंड क्षेत्र के लाभुक इस योजना के लाभ के लिए प्रखण्ड कार्यालय चक्कर काटते रहें है. अंतत: जिलाधिकरी, के निर्देश पर वर्ष 2013/14 के आवेदको को उक्त योजना का लाभ निर्धारित पांच हजार रुपए प्रति व्यक्ति वितरण किया गया. इससे लाभान्वित हुए नवविवाहिताओ में खुशी की लहर दौर उठी. वहीं 2015-16 के सैकड़ों आवेदको के बीच अभी भी राशि वितरण नहीं होने से उनके बीच मायूसी छायी रही. मौके पर स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने नवविवाहिताओं को सरकार द्वारा दी गई राशि का चेक देकर लाभुक नवविवाहिता कन्याओं से अपने पिता को लाभ की राशि देने की अपील की. विधायक ने बेटी के लिए पिता द्वारा किए जाने वाले त्याग को अतुल्य बताया. मौके पर बीडीओ रागिणी साहू, सीओ कैलाश चौधरी, बीएओ राम प्रवेश राय, उप प्रमुख अब्दुल राजीक, अजीत प्रसाद, विनय कुमार झा, जैनुल हक, उमेश सिंह, जौहर इमाम वेग, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

