
इलाज़ कराने आयी महिला कैदी के फरार होने से मची अफरा-तफरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को दिन के उजाले में डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में सुपौल मंडलकारा से एक महिला कैदी को इलाज कराने आयी और उसके फरार होने से हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पुलिस अभिरक्षा में इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। कुछ देर के लिए पुलिस वाले इधर उधर भागने लगे। जब लोगों ने पूछा तो बात सामने आई। तब तक महिला कहीं डीएमसीएच परिसर के बाहर मुख्य सड़क पर जा रही थी। इसी क्रम में बेता ओपी एवं कैदी के साथ आए हुए पुलिस ने पकड़ा लिया और महिला को फिर से डीएमसीएच लाया गया। महिला कांस्टेबल नहीं होने के कारण उसे कैदी वार्ड में नहीं रखा गया जिसके चलते सुपौल पुलिस को फिर उस कैदी को लेकर वापस जाना पड़ा। महिला कैदी मालदा बंगाल की रहने वाली मोहम्मद करीम की पत्नी सबीना बताई जाती है। फिलहाल सुपौल जेल में कैद है। उसके साथ आए 8-10 सिपाही एवं एक महिला कास्टेबल की लापरवाही से महिला फरार हुई थी।

