Home मुख्य नकली जेवर गिरवी रखकर ठगी के आरोप में महिला गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 20, 2017

नकली जेवर गिरवी रखकर ठगी के आरोप में महिला गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170320_165151

दरभंगा: सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भरवाड़ा बाजार में आज एक महिला को नकली जेवर दिखा कर ठगी करने के आरोप गिरफ्तार किया गया। पीड़ित भड़वाड़ा निवासी शिवनारायण दास उर्फ़ भदई साह की भरवाड़ा बाज़ार में जेवर एवं कपड़े की दूकान है। उन्होंने बताया कि आज से करीब दो महीना पहले 24 जनवरी को भरवाड़ा बाजार में एक महिला सोना का दो जोरा बाली ले कर उनके दुकान पर आयी और उस जेवर को उनके दुकान पर बंधक रख कर उनके पुत्र से 12000 रूपये ले लिए। महिला ने अपना पता निकट के ही कटका गाँव का बताया था। पर जब श्री साह ने उन जेवरों की जांच करवायी तो जेवर नकली निकला। बाद में जब उसके नाम पता की छानबीन की तो पता भी फर्जी निकला। आज पुनः उक्त महिला सोना का तीन जोड़ा बाली एवं एक टिका ले कर उसी दुकानदार के पास बंधक रखने पंहुची थी। जब दुकानदार को शक हुआ तो उसने जेवर को चेक किया।  जेवर बंधेल का निकाला। जब उससे कड़ाई से पूछताछ किया गया तो महिला ने अपना नाम इंदु देवी तथा पति का नाम धर्मराज पासवान घर बेगुसराय के पनसहा बताया। फिर उसके परिजनों से संपर्क किया गया तो वो पैसा ले कर आने की बात किये। इस मामले में उन्होंने स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष शम्भू ठाकुर से संपर्क किया। श्री साह ने पूरे मामले को देखते हुए सिंघवाड़ा थाना को सूचना दिया। इसके बाद थाने की पुलिस ने आवेदक भदई साह के आवेदन पर महिला को गिरफ्तार किया। IMG_20170320_165204

पुरे मामले पर सदर दरभंगा के डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि इससे पहले भी इसतरह के एक गिरोह का पर्दाफाश कर पूरे गैंग को गिरफ्तार किया गया था। इस महिला के किसी गैंग से जुड़े होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता। अतः इस मामले की पूरी छानबीन की जाएगी।

Share

Leave a Reply