
कीटनाशक खाने से महिला की स्थिति गंभीर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बलुआही किलाघाट निवासी धनेश्वर पासमान की 35 वर्षीय पत्नी संजू देवी ने आज सुबह कीटनाशक दवा खा लिया। परिजनों ने बताया शनिवार सुबह दोनों पति पत्नी आपस में झगड़ा कर रही थे। उसी क्रम में पत्नी ने गुस्से में आकर कीटनाशक दवा खा ली जिससे की उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर डीएमसीएच आए जहां उसका इलाज चल रहा है। बेंता ओपी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दिया है।

