
दरभंगा के इन इलाकों में 11 से 4 बजे तक बिजली रहेगी कट।
दरभंगा: रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की सूचना के अनुसार, 33/11 केवी जेल पावर सब स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी सैदनगर फीडर पर डीएसएस में स्विच लगाने व विश्वकर्मा मंदिर के पास जंपर खोलने का कार्य होगा।इससे मिथिला नगर, जनकपुरी, सैदनगर, एकमी रोड, राजेंद्र नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, कृष्णा नगर व एकमी बांध सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। विभाग ने नागरिकों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।


