धीरू हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना के अंदामा निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू सिंह के गत पाँच अक्टूबर को अपहरण कर हत्या कर देने के आरोपी बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बाबूसाहब कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह एवं राजेश सिंह की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दिया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विद्यासागर पांडे ने दोनों की जमानत अर्जी खारिज करने का आदेश दिया। ज्ञात हो कि मृतक के भाई ब्रजेश सिंह ने अपने भाई के हत्या की प्राथिमिकी दर्ज करवायी थी।

