Home मुख्य सदर अनुमंडल मुख्यालय पर लाठीचार्ज। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 20, 2017

सदर अनुमंडल मुख्यालय पर लाठीचार्ज। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1487623694714

दरभंगा: आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर अनियंत्रित भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. जिसमें आधा दर्जन से अधिक महिलायें घायल हो गई. जिला प्रशासन अगर पूर्व से ही आवेदकों की भीड़ को देखते हुए तैयार रहती तो इस घटना को टाला जा सकता था. सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय पर जमा हो रहे नए राशन कार्ड के आवेदकों की भीड़ दिन व दिन बढ़ती जा रही है. आरटीपीएस काउंटर पर सोमवार को भीड़ इस कदर बढ़ गई कि आपस में ही महिला आवेदको में भिड़ंत हो गई, मामले को शांत करने के लिए महिला पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा जिसमें कई महिलाएं घायल हो गई. घायलो में सदर थाना क्षेत्र के बिजली निवासी 50 वर्षीय सुनीता देवी का सिर फट गया जिसे सुरक्षा बलों द्वारा डीएमसीएच ले जाकर उपचार कराया गया. वही केवटी के गंज रघौली माधोपट्टी निवासी राम दुलारी देवी, बिजली निबासी सरिता देबी, हनुमाननगर रतनपुरा निबासी सुयेदा खातुन एवं बहेड़ी चिल्लाह दुलारपुर की अब्दुल सलाम की पत्नी समीदा खातून घायल हो गई. घटना के बाद लोगो में आक्रोश देखी जा रही थी एवं लोगो की चप्पले यत्र तत्र बिखरा पड़ा था. इन लोगों का आरोप था कि काउंटर 10:30 बजे से 3:00 बजे तक खोला जाना था मगर काउंटर 11:00 बजे दिन में खोला जाता है और 2:30 बजे ही बंद हो जाती है, जिससे आक्रोशित महिलाओं ने काफी हो हल्ला किया. ज्ञात हो कि आवेदन जमा करने कुछ महिला आधी रात को ही कार्यालय परिसर में जमा हो जाती है. इस संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि एक ही सॉफ्टवेयर होने की वजह से एक ही खिड़की कार्यरत है और इसी काउंटर से अनुमंडल स्तरीय आवासीय, जाति, आय प्रमाण-पत्र का आवेदन भी लिया जाता है, इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को पूर्व में ही दे दी गई है. उन्होंने यह भी कहा कि नए राशन कार्ड को लेकर यह खिड़की स्थाई रुप से खोली गई है. आवेदन लगातार लिया जाता है समय का कोई बंधन नहीं है. सनद रहे कि भीड़ को देखते हुए दो दिन पहले ही जिलाधिकारी ने इसको लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया था कि वह सभी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को जानकारी दे.FB_IMG_1487623689350

 

Share

Leave a Reply