
तीन तरफ से बहती नदी एवं तालाबो का शहर फिर भी जलजमाव बड़ी समस्या होने का जिमेवार कौन?

दरभंगा।अभिषेक कुमार
दरभंगा शहर का सौभाग्य कहें या दुर्भाग्य कि इस शहर के तीन तरफ नदी होते हुए भी जल निकासी आज भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। एक बारिश थोड़ा झमाझम हो जाये कि शहर तैरने लगता है। आज भी हुई बारिश में लहेरियासराय से दरभंगा तक के गली कौन कहे, मुख्य सड़कों पर भी पानी कीचड़ जमा हो गया। तालाबो का शहर और शहर के तीन तरफ नदियां फिर भी जल जमाव की समस्या का निदान न होना कहीं न कहीं जनप्रतिनिधियों के इस समस्या के निदान की ओर संवेदन शून्यता का परिचायक ही माना जा सकता है। पिछले 16 वर्षों से शहर पर भाजपा विधायक संजय सरावगी का कब्ज़ा रहा है। बड़े लोकप्रिय जन प्रतिनिधि कहे जाते हैं, पर इनके रहते भी शहर के तीन बड़े प्रमुख तालाबों को जोड़ने की योजना भी आजतक अमल में नही लायी जा सकी। जलनिकासी केलिए बना मास्टरप्लान आजतक लागू नही हो सका क्योंकि बड़े बड़े नाले पर रसूखदारों ने कब्जा कर अवैध निर्माण कर रखा है और वोट की राजनीति केलिए कोई जनप्रतिनिधि इस दिशा में कोई पहल नही करते। अब सवाल यह है कि जिस शहर की भोगौलिक संरचना ईश्वर ने ही ऐसी दी हो कि तीन तरफ नदियों का प्रवाह हो, ऐतिहासिक संपत्ति के रूप में बड़े बड़े ऐतिहासिक तालाब हो, और अगर जनप्रतिनिधि थोड़ी सी भी इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते तो क्या शहर में कहीं भी जलजमाव की समस्या रहती! साथ ही साथ यह भी सवाल लाजिमी है कि सोलह साल के प्रतिनिधित्व का समय भी कम नही इस समस्या से निदान अगर मन में इच्छा शक्ति हो तो।

