
अंतरजिला लुटेरे गिरोह का तीन बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व गोली बरामद।
दरभंगा: कमतौल थाना पुलिस ने अंतरजिला वाहन लूट गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन आईफोन व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में कई अहम सुराग भी मिले हैं।

शुक्रवार को सदर टू कमतौल एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे गुप्त सूचना पर कमतौल थाना के गश्ती दल ने कार्रवाई की।

पुअनि सुभाष प्रसाद व प्रपुअनि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 112 गश्त पुलिस व सशस्त्र बल ने दरभंगा-कमतौल एसएच-75 पर गोपालपुर लंगड़ा मोड़ के पास छापेमारी की।खड़ी टाटा अल्टो (बीआर 07 एएस 8727) से उतरकर भाग रहे तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनकी पहचान मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र बसौली गांव वार्ड-12 के बिनोद साह पुत्र आदर्श कुमार, संजीव साह पुत्र अभिषेक कुमार व दरभंगा सदर के रानीपुर निवासी अर्जुन दास पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई।सख्ती पर तीनों ने वाहन लूटपाट की वारदात कबूल की। टाटा अल्टो वाहन भी जब्त कर लिया गया। आगे की पूछताछ जारी है।


