
तीन महीनो से पंचायत सेवक की नही हो पा रही पदस्थापना।

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड के बहादुरपुर-देकूली पंचायत मे पंचायत चुनाव के ठीक बाद से ही पंचायत सेवक की पदस्थापना नही होने। से जनता का वृद्धापेंशन, राशन-किरासन, कबीर अंत्येष्टी का लाभ, बिवाह निबंधन का काम, छात्र-छात्राओ का जाति-आय या आवासीय प्रमाण पत्र के आवेदन पर अनुशंसा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुको का आम सभा से चयन करने की बात आदि का पूर्णतः ठप है।पंचायत स्तरीय तमाम छोटी-बड़ी काम सभी प्रभावित हो रही है।
उपरोक्त बातें बहादुरपुर वार्ड सदस्य संघ के संरक्षक कृष्णा कुमार महतो ने मीडिया को जानकारी देते हुए आज कहीं। उन्होंने कहा कि प्रखंड प्रशासन इन सवालो पर संवेदनहीन बना हुआ है। कई बार माननीय पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधीयो के कहने पर भी किसी पंचायत सचिव को नियुक्त नही किया जा रहा है।
इन तमाम सवालो को हल कराने को लेकर बहादुरपुर प्रखंड के वार्ड सदस्यो के द्वारा अगामी 24 अगस्त को उप विकास आयुक्त दरभंगा के समक्ष एक दिवसीय धरना/प्रदर्शन किया जायेगा।

