Home मुख्य तारालाही दुर्घटना में तीनो मृतकों के आश्रितों को चार चार लाख के मुआवजे की घोषणा।
मुख्य - November 4, 2016

तारालाही दुर्घटना में तीनो मृतकों के आश्रितों को चार चार लाख के मुआवजे की घोषणा।

fb_img_1478243198201

दरभंगा: बहादुरपुर थानाक्षेत्र के तारालाही चौक के निकट सुबह करीब साढ़े छः बजे एक समस्तीपुर की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक नियंत्रण खो देने से ट्रक चाय की दुकान में घुस गया। उक्त दूकान में पहले से ही कई लोग चाय पी रहे थे जिसमें मो. जुबेर, मो. कलीम, हरिश्चन्द्र मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक मो. तनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे शहर के डीएमसीएच में भर्ती कराया गया.
घटना के बाद लोगों ने शव के साथ दरभंगा समस्तीपुर मुख्य मार्ग को घंटो जाम रखा. वहीं उक्त ट्रक का चालक व खलासी भरार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। तीनो मृतकों के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन तीन हज़ार रुपये नगद तथा बहादुरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार के द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत बीस-बीस का चेक प्रदान किया क्या। वहीँ सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन से चार चार लाख मुआवजा की घोषणा के बाद जाम समाप्त हुआ। स्थानीय प्रतिनिधि ओझौल की मुखिया चुनचुन देवी, पंचायत समिति सदस्य कन्हैया पासवान, राजन झा, लालबाबू आदि पूरी तत्परता से पूरे घटना के दौरान उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply