Home मुख्य सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्ची की मौत से गुस्साए लोगो ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 20, 2017

सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्ची की मौत से गुस्साए लोगो ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1487625480572

कमतौल : दरभंगा-कमतौल पथ में टेक्टार अंडर ग्राउंड बिल्डिंग के समीप टेक्टार चौक पर अपनी माँ के साथ खरीददारी करने पहुंची स्थानीय मजदूर एनायतुल्ला की तीन वर्षिया पुत्री गौसिया प्रवीण की मौत दरभंगा की ओर जा रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर बीआर 07 जी-8255 के चक्के से कुचल कर हो गई. घटना घटित होते ही बदहवास ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर भागने लगा की चौक पर मौजूद ग्रामीणों ने खदेड़ना शुरू किया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को टेक्टार दुर्गा मंदिर के समीप पथ पर छोड़, भागने में कामयाब रहा. आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पुन: घटनास्थल पर लाकर सड़क जाम कर दिया एवं ट्रैक्टर के छहो चक्कों की हवा निकाल दी. देखते ही देखते जाम स्थल के दोनों ओर दर्जनों वाहनों की कतार लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही कमतौल पुलिस निरीक्षक अजय कुमार झा के नेतृत्व में सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार, मब्बी थानाध्यक्ष गौतम थानाध्यक्ष गौतम कुमार व कमतौल थाना के स0अ0नि0 ललन शर्मा, पुलिस बलों के साथ पहुँच कर हालात को काबू में किया एवं ग्रामीणों के साथ वार्ता कर सर्वप्रथम दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जप्त कर सड़क जाम हटाया एवं आवाजाही सामान्य कराई. वहीं दुर्घटना में मृत हुई बच्ची के शव को अंत्यपरीक्षण के लिये प्राप्त करने के लिए पुलिस निरीक्षक अजय कुमार झा परिजनों व ग्रामीणों के साथ समाचार लिखे जाने के समय तक वार्ता में लगे हुए है. परिजनों ने घटना घटित होते ही बच्ची के शव को अपने घर पर उठा ले गए है. पुलिस मगचपच्ची में लगी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची के परिजन कानूनी पचड़े में पड़ना नहीं चाह रहे है. दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बिस्फी थाना क्षेत्र के सिंघिया गाँव निवासी घनश्याम झा की  बताई जाती है, जो की दरभंगा-कमतौल पथ में सदुल्लहपुर चौक पर गिट्टी बालू का व्यवसाय करते है.

Share

Leave a Reply