
जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता: आयुक्त।
दरभंगा: प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित हुआ। विभिन्न विभागों से जुड़े 15 से अधिक परिवादों की सुनवाई कर त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। समाज कल्याण, राजस्व सहित कई परिवाद मौके पर ही हल हो गए। शेष के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

सेवा निवृत्त महिला पर्यवेक्षिका सबा सुल्ताना के सेवानिवृत्ति लाभ मामले में जांच प्रतिवेदन मांगा गया।आयुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को सात दिनों में प्रतिवेदन जमा करने व लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “जन समस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”यह नियमित जनता दरबार नागरिक-प्रशासन संवाद का मजबूत माध्यम बन रहा है, जो पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित कर रहा है।


