Home मुख्य मेयर पद की बाधा दूर करने केलिए खेड़िया को रोकने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं सरावागी! Voice of Darbhanga
मुख्य - May 19, 2017

मेयर पद की बाधा दूर करने केलिए खेड़िया को रोकने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं सरावागी! Voice of Darbhanga

IMG_20170519_082014

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम चुनाव के केलिए राजनितिक कुश्ती का सबसे बड़ा अखाड़ा बना हुआ है वार्ड सात। दरअसल भूतपूर्व मेयर सह विधानसभा चुनाव में नगर विधायक को आसान जीत की राह में पानी पिला कर जितने देने वाले हस्ती ओमप्रकाश खेड़िया की पत्नी वैजंती देवी खेड़िया इस वार्ड से चुनाव लड़ रही हैं। अब तक मेयर के रूप में नगर विधायक संजय सरावागी के रबड़ स्टाम्प ही बनते रहे हैं और इसबार भी उनकी यही कोशिश है। पर इसके लिए सबसे जरुरी है ओमप्रकाश खेड़िया की पत्नी वैजंती खेड़िया की हार। क्योंकि यदि श्रीमती खेड़िया जीतती हैं तो यह नगर विधायक भी अच्छी तरह जानते हैं कि उनके लिए मेयर पद पर कब्जा का सपना शायद सपना ही रह जाएगा इसबार।

पर इनका रथ रोका कैसे जाय, इसके पहले अपनी भाई की पत्नी को खड़ा करने का प्लान नगर विधायक ने बनाया। पर हाल ही में एक घटना में भाई के फसने की खबर दुबारा से विरोधियों द्वारा कहीं फैला न दी जाय, इसलिए खड़ा नही किये। तो अब लोगों से इनके द्वारा श्रीमती खेड़िया को वोट न देने की अपील की जा रही है। समर्थन कहीं ईश्वर मण्डल की पत्नी रानी देवी को करने की बात कहते हैं तो कहीं कल्याण पूर्वे की पत्नी रेणु देवी को। यानि जिसकी जिधर बयार, उधर ही समर्थन की बात करके किसी तरह किसी तरह अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी खेड़िया के रथ को रोकने में साम-दाम-दंड-भेद सबकुछ लगा रहे हैं। हालांकि वार्ड में फिलहाल सबसे सशक्त उम्मीदवार के रूप में श्रीमती खेड़ीया ही उभर कर आ रही हैं। इसका मुख्य कारण लोगो के नजर मेयर पद पर की सशक्त दावेदार के रूप में भी इन्हें देखा जाना है। भाजपा ने अपना कोई उम्मीदवार नही दिया है। पर नगर विधायक द्वारा जदयू से जुड़े ईश्वर मण्डल को समर्थन की बात भी चल रही है। पर बात पार्टी से अलग की है तो इसके लिए वह खुद नही घूमते। खुद फोन पर बने रहते हैं और उनके सबसे करीबी विश्वासपात्र भक्त माने जाने वाले भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद सत्संगी अपने मोटरसाइकिल से सुबह से शाम तक घूमते हैं और लोगो तक नगर विधायक का संदेश पहुंचाते हैं। इतना सबके वावजूद इनके द्वारा विरोधी दल के सारे उम्मीदवार होने के नाते खुल कर प्रचार नही कर पाते हैं। वैसे मेयर की सबसे प्रबल दावेदार होना श्रीमती खेड़िया का सबसे मजबूत पक्ष बनकर वार्ड में उभर रहा है।

Share

Leave a Reply