Home मुख्य ओवरटेक के चक्कर में बस ने मारी ट्रक में टक्कर, आधा दर्जन घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 29, 2016

ओवरटेक के चक्कर में बस ने मारी ट्रक में टक्कर, आधा दर्जन घायल। Voice of Darbhanga

img_20161029_081029_877

दरभंगा : मब्बी ओपी अंतर्गत दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप एनएच 57 पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार में जा रही टूरिस्ट बस BR-06PB/2535 ने सड़क किनारे लगे ट्रक में पीछे से ठोकर मार दी. जिससे बस में बैठे आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए.
घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में दो दर्जन से अधिक यात्री बैठे थे. चालक ओवर टेक करने के चक्कर में सड़क पर लगे ट्रक में ठोकर मार दिया. जिससे बस में बैठे यात्रीयों को काफी चोटे आई हैं. वहीं घायलों का ईलाज नीजी अस्पताल में कराया जा रहा है. मौके से चालक व खलासी फरार हो गए।

Share

Leave a Reply