
जांच परीक्षा पास करने पर ही होगा स्नाकोत्तर में नामांकन।

दरभंगा: लनामिविवि में मंगलवार को नामांकन समिति की बैठक वीसी प्रो. एस कुशवाहा की अध्यक्षता मकें हुई। अध्यक्ष छात्र कल्याण डा. केपी सिन्हा ने बताया कि स्नातकोत्तर सत्र 2016-18 में नामांकन लेने वाले छात्रों की जांच परीक्षा लेने पर सहमति बनी है। यह परीक्षा 25 सितंबर को होने की संभावना है। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जांच परीक्षा के लिए पांच रुपये शुल्क रखे गये है। वही स्नातक पहले साल के लिए फिलवक्त 95700 छात्रों की पहली सूची जारी हुई है। 12 हजार 4 सौ 87 छात्रों की सूची अभी वे¨टग है। इनके सहित पहली सूची में हुई गड़बड़ी को सुधार कर दूसरी सूची शीघ्र जारी की जाएगी। इस सबके बाद सीट रहने पर वंचित ऐसे छात्र जो नामांकन के लिए आवेदन करने से वंचित है। उन्हें मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही बीएड के दूरस्थ मोड में बचे 31 व रेगुलर में 193 सीट के लिए काउंसिलिंग की अनुमति दे दी गयी है। इस काउंसिलिंग में अपने विवि से स्नातक में परीक्षा दिये छात्र जिनका अब रिजल्ट प्रकाशित हो चुका उन्हें मौका मिलेगा। वेटिंग लिस्ट वाले को भी इस बार काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही पीजी बायोटेक्नोलॉजी में हुए नामांकन को सदस्यों ने अनुमोदित कर दिया। मौके पर ्प्रोवीसी प्रो. एस मुमताजुद्दीन, विज्ञान, वाणिज्य मानविकी, सामाजिक विज्ञान के संकायाध्यक्ष क्रमश: डा. आइएन मिश्रा, डा. हरेकृष्ण सिंह, डा. रामचंद्र ठाकुर, डा. धनेश्वर सिंह सहित पीजी भौतिकी के विभागाध्यक्ष डा. अमरेश झा मौजूद थे।

