महिलाओं की प्रतिष्ठा के लिए शौचालय निर्माण का जिलाधिकारी ने दिया सन्देश।

दरभंगा : केंवटी प्रखण्ड के दीघियार पंचायत के मदरसा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) लोहिया स्वच्छ्ता अभियान के तहत ग्राम सभा सह प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह को सम्बोधित जिला पदाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि समाज में महिलाओ के गरिमा को बचाने, बहनो की सुरक्षा के लिए सामाजिक प्रतिष्टा कायम रखने के लिए अपने परिवार में शौचालय का निर्माण अवश्य कराये. जिस घर में शौचालय नही हो उस परिवार में बहन, बेटी की शादी नही करे. श्री सिंह ने कहा कि आगामी रक्षाबंधन त्योहार में बहन अपने भाई से गरिमा बचाने के लिए शौचालय मांगो. वहीं नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों कि अहम भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. प्रोत्साहन राशि का भुगतान गाँव में ही किया जायेगा. कार्यालय का दौड़ लगाने की जरूरत नही है. आगामी 15 अगस्त से पहले दीघियार पंचायत के 1034 परिवारो में शौचालय का निर्माण हर हाल में कराकर पंचायतको ओडीएफ (खुला मुफ्त शौचालय) कि घोषणा किया जायेगा. सरकार प्रत्येक परिवार को 12000 बारह हजार रुपया कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान चेक, आरटीएस के माध्यम से किया जायेगा. पंचायत पर्तिनिधियो को सहयोग करने, प्रत्येक आँगनवाड़ी केन्द्रो पर शौचालय का निर्माण शीघ्र कराये जाने, आगामी 15 अगस्त को दीघियार पंचायत को ओडीएफ की घोषणा करने की बात कही. इसके पूर्व डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया. समारोह की अध्यक्षता दीघियार पंचायत के मुखिया मो फतेह अहमद ने किया. समारोह को सम्बोधित करते हुये अल्पसंख्यक कलयाण पदाधिकारी जेड हसन ने कहा कि सफी धर्मो में स्वच्छता कि बात कही गयी है. खासकर मुस्लिमो को हमेशा पाक रहना चाहिए. जिला के सिर्फ 3 पंचायतो को ही ओडीएफ बनाया जा रहा है. जिसमे बहेरी, अलीनगर, केवटी प्रखण्ड शामिल है. दीघियार पंचायत में कुल 1034 परिवार है जिसमें 313 परिवार के पास शौचालय है. 721 परिवारो को 15 अगस्त तक शौचालय का निर्माण हर हाल में करना है. इसके पूर्व समारोह में मुखिया मो. फतेह अहमद ने डीएम श्री सिंह को शाल, पाग, दुपटा देकर स्वागत किया. लोक कला मंच के कलाकारों ने स्वागत भाषण किया. वहीं स्वच्छता ,शौचालय, साफ-सफाई के महत्व को नुककर नाटक के माध्यम से दलपति आलोक कुमार ठाकुर के नेतृत्व में बेहतर प्रस्तुति देकर दर्शको को झुमाए रखा. खुशियो कि छाँव,खुले में शौच मुक्त एवं साफ सथुरा गाँव की अवधारणा, जिस घर में शौचालय नही उस घर में बेटी की शादी नही पर प्रकाश डाला. समारोह को प्रमुख रेखा देवी, उप प्रमुख वसीमा खातुन, सरपंच मो. जावेद अशफाक उर्फ शमीम डीसीएलआर प्रिय रंजन राजू ने सम्बोधित किया.

