Home Featured पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में दरभंगा में मशाल जुलूस, बिहार सरकार का पुतला दहन।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में दरभंगा में मशाल जुलूस, बिहार सरकार का पुतला दहन।

दरभंगा: सांसद पप्पू यादव को 35 साल पुराने मामले में जेल भेजे जाने के विरोध में शनिवार को शहर में जबरदस्त आक्रोश भड़का। समर्थकों ने शैतान चौक से खान चौक तक मशाल जुलूस निकाला और बिहार सरकार का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

Advertisement

जुलूस में सैकड़ों समर्थक शामिल हुए, जिनके हाथों में मशालें थीं और मुंह पर सरकार-विरोधी नारे गूंज रहे थे। जुलूस का नेतृत्व डॉ. मुन्ना खान और चुनमुन यादव ने किया। पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मुन्ना खान ने गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन मिलकर पप्पू यादव की हत्या तक करवा सकते हैं। जेल में उन्हें जहर देकर मारने की आशंका जताते हुए डॉ. खान ने चेतावनी दी, “इस देश में जो भी नेता सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे जेल में डालकर खत्म कर दिया जाता है।”उन्होंने कहा कि यदि पप्पू यादव को कोई नुकसान पहुंचा तो पूरा बिहार जल उठेगा। डॉ. खान ने इसे एक नेता की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि आपदा के समय जनता की जान बचाने वाली सोच को कुचलने की साजिश बताया।

Advertisement
Share