
Home मुख्य ट्रैफिक पुलिस के साथ धक्कामुकी करने वाले युवक ने सीखा ट्रैफिक नियम का पाठ। Voice of Darbhanga
ट्रैफिक पुलिस के साथ धक्कामुकी करने वाले युवक ने सीखा ट्रैफिक नियम का पाठ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर में ट्रैफिक की समस्या तो अब एक आम बात हो चुकी है। पर गुरूवार को बेंता ओपी क्षेत्र के अल्लपट्टी चौक पर उस समय अजीब स्थिति उतपन्न हो गया जब एक युवक बाइक को रॉन्ग साइड से निकलने के समय बाइक सवार युवक और ट्रैफिक पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई और युवक नयी उजली रंग की टीवीएस बाइक छोड़ फरार हो गया। इस हंगामे से भीड़ जमा हो गयी और जाम का नजारा उतपन्न हो गया। सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए ओपी अध्यक्ष रूपक कुमार अम्बुज दलबल के साथ पहुँचे और सबसे पहले जाम छुड़वाया। फिर उक्त बाइक वाला लड़का अपने परिजनों के साथ पहुँचा और सार्वजनिक रूप से उस ट्रैफिक सिपाही से माफ़ी माँगी। ट्रैफिक के सिपाही ने भी दरियादिली दिखाते हुए कोई शिकायत नही की और मामला वहीँ समाप्त हो गया। युवक ने भविष्य में ट्रैफिक नियमो के पालन करने का वादा किया।

