
ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगो केलिए छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज शाम स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) जिला कमिटी दरभंगा और दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग दरभंगा की और से जिला सह- संयोजक मो0 गुलफराज़ के नेतृवत में दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सेकड़ो छात्र ने शिवधारा चौक से कैंडल मार्च निकालकर कादिराबाद बस स्टैंड तक पैदल मार्च कर 2 मिनट का मौन रखकर इंदौर-पटना ट्रेन हादसे में मारे गए यात्रिओ को आत्मा शांति को लेकर श्रधांजलि देते हुए SFI के जिला संयोजक मुकुल राज और इंजीनियरिंग छात्रों ने कहा कि हम दुःख की घड़ी में उनके साथ है। हमारा छात्र संगठन मृत परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। यह हमारे लिए बहुत दुःख की बात है। हम सरकार से अपील करते है कि मृतकों के परिजनों को अधिक से अधिक मुवावजा दिया जाय तथा मृतको के घर के परिवार में किसी को रेल विभाग में नौकरी दिया जाय और घायल यात्रिओ को अच्छी तरह से इलाज किया जाय तथा उनको अधिक से अधिक से मुवावजा दिया जाय और इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। मौके पर इंजीनियरिंग के छात्र मुकेश, कमर, सैफ, राहुल, प्रमोद, अविनाश, अभिनन्दन, सुमित, नवाब, सनिकांत, रोशन, राजा, प्रभात, इत्यादि सेकड़ो छात्र शामिल थे

