
प्रशिक्षण शिविर को लेकर आयोजित बैठक में सम्मानित हुए अशोक नायक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा का कुशेश्वरस्थान विधानसभा दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर 25 एवं 26 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में सभी बूथ अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी भाग लेंगे। इसी कार्यक्रम पर चर्चा को लेकर कुशेश्वरस्थान के सत्ती स्थान में मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन बिरौल मंडल अध्यक्ष माधव चौधरी ने किया। इस बैठक में जिला भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे भाजपा जिलामंत्री अशोक नायक को दोनों मंडल अध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग चादर से सम्मानित किया गया। श्री नायक ने बैठक में उपस्थित दर्जनों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा अपने मंडल स्तर से राष्ट्र स्तर तक के कार्यकेताओं का प्रशिक्षण लगातार करते आयी है। इसी क्रम में आयोजित होने वाले आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के इतिहास, देश के सामने चुनौतियाँ सहित संगठन के विस्तार एवं सरकार की उपलब्धियों के बारे में विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को बताया जायेगा।

