Home मुख्य पेड़ काटने के दौरान करेंटयुक्त तार गिरने से युवक की मौत।
मुख्य - September 2, 2016

पेड़ काटने के दौरान करेंटयुक्त तार गिरने से युवक की मौत।

current death

दरभंगा। भवन मिश्रा

दरभंगा के लहेरियासराय थानाक्षेत्र अंतर्गत मारवाड़ी कालेज के निकट आज पेड़ काटने के दौरान बिजली के पोल से करेंट युक्त तार युवक के शरीर पर गिर जाने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक बेलवागंज निवासी नथुनी साहू का पुत्र दिलीप साहू है। इस दर्दनाक मौत से स्थानीय लोगो में  आक्रोश व्याप्त है। लोगो ने स्थानीय सड़क को भी जाम कर दिया और बिजली विभाग और स्थानीय एक नागरिक जो पेड़ कटवा रहे थे उसी पर इस घटना घटित होने का  दोष मढ़ रहे थे। खबर लिखे जाने तक स्थानीय थाना की पुलिस थनाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जेपी सिंह के नेतृत्व मे घटनास्थल पर तुरंत पहुँच कर स्थानीय लोगो को शांत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जाने का प्रयास कर रही थी।  परिजन का इस घटना से रोरो कर बुरा हाल है।

Share

Leave a Reply