Home Featured दरभंगा हाईवे पर ट्रक पलटा, 3293 लीटर विदेशी शराब बरामद; 50 लाख की खेप, खलासी गिरफ्तार।

दरभंगा हाईवे पर ट्रक पलटा, 3293 लीटर विदेशी शराब बरामद; 50 लाख की खेप, खलासी गिरफ्तार।

दरभंगा: बलहा गांव के पास पुलिस ने ट्रक से 3293 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद कर ऐशचर्यजनक कार्रवाई की। जब्त शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। कुशेश्वरस्थान थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हो गई।

Advertisement

बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने बेर चौक से ट्रक का पीछा किया। चालक ने मसानखोन-सिंघिया मार्ग पर तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की, लेकिन बलहा गांव के पास ट्रक पलट गया। चालक फरार हो गया, जबकि चोटिल खलासी बिट्टू कुमार को पकड़ लिया गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।पूछताछ में खलासी ने तस्करों के नाम उगल दिए। पूर्व में शराब कारोबार में आरोपी इनके खिलाफ छापेमारी तेज कर दी गई है। इनकी संपत्तियां जब्त करने की तैयारी है। देर रात दो जेसीबी से ट्रक सीधा कर तलाशी ली गई। शराब के कार्टून ट्रैक्टर-पिकअप से थाने ले जाए गए। थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने ट्रक जब्त होने की पुष्टि की।

Advertisement

इसी क्रम में पतोर थाना क्षेत्र के श्रीराम पिपरा, राजा पैलेस के पास स्कॉर्पियो से 171.720 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसकी कीमत 2.50 लाख रुपये है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Share