Home Featured रंगेहाथ पकड़ा गया ट्यूशन शिक्षक: 15 साल की छात्रा का 7 माह यौन शोषण।

रंगेहाथ पकड़ा गया ट्यूशन शिक्षक: 15 साल की छात्रा का 7 माह यौन शोषण।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा मुखिया टोला में एक ट्यूशन शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ सात माह तक यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। मामला तब खुला जब पीड़िता की नानी ने दोनों को शारीरिक संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया।

Advertisement

परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।पीड़िता (15 वर्ष) बचपन से अपनी नानी के पास रहकर उच्च विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। मैट्रिक परीक्षा की तैयारी के लिए आठ माह पूर्व बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा निवासी पप्पू पासवान के पुत्र विजय कुमार पासवान (23) ट्यूशन पढ़ाने आने लगा। आरोप है कि ट्यूशन के बहाने उसने छात्रा को शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए।

Advertisement

शुरुआत में दिन में आने वाला आरोपी बाद में शाम चार बजे ट्यूशन का बहाना बनाकर शोषण करने लगा।नानी ने बताया, “दो फरवरी को शाम चार बजे पति को खाना देकर लौटी तो आरोपी मेरी नातिन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। विरोध पर उसने शादी का वादा किया।” घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन आरोपी ने उसे ठुकरा दिया।

नानी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मुकदमा दर्ज कराने पर पूरे परिवार को मार डालने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकियां दीं। आवेदन में यह भी कहा गया कि आरोपी ने छात्रा को मोबाइल फोन देकर संपर्क बनाए रखा था। नानी ने पुलिस से कॉल डिटेल जांचकर सच्चाई उजागर करने की मांग की।बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रशून्जय कुमार ने बताया, “आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।”

Advertisement
Share