Home Featured सिमरी थाना क्षेत्र से दो लावारिस बाइक बरामद, ज्वेलर्स लूटकांड से सम्बंध होने की आशंका।
Featured - मुख्य - 1 day ago

सिमरी थाना क्षेत्र से दो लावारिस बाइक बरामद, ज्वेलर्स लूटकांड से सम्बंध होने की आशंका।

दरभंगा: जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के मनिहास गांव के गाछी से दो अज्ञात बाइक बरामद की गई है। पुलिस इसको लेकर हर पहलू पर जांच कर रही है। इन बाइकों का संबंध शुक्रवार को हुए प्रेम ज्वैलर्स लूटकांड से होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी बताए जा रहे हैं। एक बाइक पर उत्तर प्रदेश का नंबर (UP 40 BN 9459) अंकित है, जबकि दूसरी पर मध्य प्रदेश का नंबर (MP 69 JD 7655) दर्ज है। लुटेरे बाइक के ऊपर हेलमेट छोड़कर फरार हो गए थे।

Share