
दो दो बार शिलान्यास होकर बने पुल का साल भर के अंदर ही एप्रोच पथ धंसा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंदामा कोकट के बीच सड़क को जोड़ने वाला

बहुप्रतीक्षित पुल आखिरकार बन कर तैयार हुआ। चुनाव से पहले इसका शिलान्यास बहादुरपुर के पूर्व विधायक मदन सहनी ने किया तो चुनाव के बाद दुबारा इसका शिलान्यास विधायक बनते ही भोला यादव ने भी कर दिया। पौने तीन करोड़ के लागत से बना दर्जनों गाँव का यह लाइफलाइन पूल के आज दोनों तरफ अप्ररोच पथ खत्म होने के

कगाड़ पर है। स्थानीय निवासी ईश्वर दयाल सिंह उपरोक्त बातो को बताते हुए कहते हैं कि हालत यह है कि इस पूल और सड़क की अच्छी खासी चौड़ाई होने के बाद भी इसपर कोई चार पहिया वाहन नही गुजर सकता। मुश्किल से बाइक गुजर पाता है। अगर यही हाल रहा तो जल्द ही राजनितिक अखाडा का केंद्र यह पुल एप्रोच पथ के आभाव में बेकार हो जाएगा

