Home मुख्य दो दिनों से लापता छात्र के अपहरण की प्रथिमिकी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 26, 2016

दो दिनों से लापता छात्र के अपहरण की प्रथिमिकी। Voice of Darbhanga

img-20161026-wa0224

दरभंगा: राजकीय मध्य विद्यालय सुंदरपुर के कक्षा 6 का छात्र आशीष कुमार मंगलवार से ही लापता है। वह स्कूल से घर के लिए चला था लेकिन अभी तक  वह घर नहीं पहुंचा है।
मामले को लेकर विश्वविद्यालय थाना पुलिस जांच कर रही है। वहीं आशीष के चाचा निरंजन ठाकुर ने दो लोगों के खिलाफ प्राथिकी दर्ज कराई है, जिसमें एक स्कूल से ठीक सटे तालाब के मालिक सीताराम साहनी वहीं दूसरा स्कूल के प्राचार्य रणजीत कुमार चौधरी को आरोपी बनाया है।
मालूम हो कि आशिस ने उक्त तालाब से कुछ सिंघाड़ा फल तोड़ लिया था जिस पर आरोपी सीताराम ने उसकी पिटाई कर दी थी।कहा जाता है कि एचएम  रणधीर चौधरी के सामने भी आशीष को मारा पीटा गया था।
महज चार माह पहले ही आशीष के पिता किशुन ठाकुर का निधन हुआ है,आशीष दूध बेचकर परिवार वालों की आर्थिक मदद साथ ही पढ़ाई- लिखाई  भी करता था।

Share

Leave a Reply