Home मुख्य दो नवम्बर से दो दिवसीय डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 29, 2016

दो नवम्बर से दो दिवसीय डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम। Voice of Darbhanga

img_20161029_195643_758

दरभंगा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 2 और 3 नवम्बर को राज्यभर में आयोजित हो रहे डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहर दरभंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवम सत्र न्यायाधीश अरूणेंद्र सिंह ने जिले के सभी पैनल अधिवक्ताओं एवं सभी पारा लीगल भोलेंटियरों को निर्देशित किया है। सभी सम्बन्धित पीएलवी गांव-गांव में घर-घर जाकर लोगों को विधिक सहायता केंद्रों और उसकी उपलब्धता कैसे विधिक सहायता प्राप्त करेंगे तथा सरकार प्रायोजित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ विभिन्न कानून विशेष की जानकारी लोगों को देगें। वहीं पैनल अधिवक्ता सिविल कोर्ट परिसर में लोगों को विधिक जागरूकता के माध्यम से जानकारी देंगे। प्राधिकार द्वारा सभी पीएलवी को प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित प्रतिवेदन प्राधिकार कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

Share

Leave a Reply