
Home मुख्य प्रत्येक प्रखंड की दो-दो पंचायतों में खुले में शौच से मुक्ति के लिए अभियान। Voice of Darbhanga
प्रत्येक प्रखंड की दो-दो पंचायतों में खुले में शौच से मुक्ति के लिए अभियान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने 15 नवंबर से प्रत्येक प्रखंड की दो-दो पंचायतों में खुले में शौच से मुक्ति के लिए अभियान चलाने का आदेश दिया। बुधवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई। इसे संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छता योजना में प्रगति लाने का निर्देश दिया। बेस लाइन सर्वे अद्यतीकरण कार्य की समीक्षा की गई। वार्ड को खुले में शौचमुक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान को शिक्षकों को अपने-अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए पत्र देने का आदेश दिया गया।

