
डीएमसीएच रोड में हुए छुरबाजी के दो आरोपी पुलिस पुलिस के हत्थे चढ़े। Voice of Darbhanga
दरभंगा: डीएमसीएच रोड में दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई छुरेबाजी मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लंबे दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार थे। लेकिन, थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्त में आए विष्णु भारती व राजा साह रहमगंज मोहल्ला निवासी क्रमश: मनोज भारती व कन्हैया साह का पुत्र है। मालूम हो कि डीएमसीएच रोड स्थित मस्जिद गली निवासी मो. अमरूद्दीन उर्फ शाहंशाह ने 28 फरवरी को बेलबागंज मोहल्ला निवासी शिवजी महतो के पुत्र विक्रम महतो को गायनिक वार्ड रोड के सामने छुरा मार दिया। वहीं रहमगंज मोहल्ला निवासी उमेश महतो के पुत्र आनंद का सिर फोड़ दिया था। दोनों को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। विक्रम के पेट में छुरा फंस जाने के कारण चिकित्सकों को इलाज करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोशित हो गए। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवई कर मो. अमरूद्दीन उर्फ शाहंशाह व उसके पिता मो. शाहबुद्दीन उर्फ लड्डू सहित उसके दोस्त व कुशेश्वरस्थान निवासी पुरूषोत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को खत्म करने के लिए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी सत्यवीर सिंह को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के संबंध में बताया गया कि नाका नंबर छह स्थित मधुबन होटल के सामने चहारदिवारी की गई एक जमीन में कुछ लोग झोपड़ी बनाकर उसके अंदर नशापान करते थे। यहीं से दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई। इसमें मो. अमरूद्दीन उर्फ शाहंशाह मारपीट में भारी पड़ा। उसने कत्ता से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, दूसरे पक्ष के लोग वहां से जान बचाकर निकल गए। लेकिन, अगले दिन दूसरे पक्ष के लोग काफी संख्या में मो. अमरूद्दीन उर्फ शाहंशाह के घर पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। इस बीच मो. अमरूद्दीन उर्फ शाहंशाह ने बेलबागंज मोहल्ला निवासी शिवजी महतो के पुत्र विक्रम महतो को गायनिक वार्ड रोड के सामने छुरा मार दिया। वहीं रहमगंज मोहल्ला निवासी उमेश महतो के पुत्र आनंद का सिर फोड़ दिया था।

