
तारडीह। अमित सिंह
जिले के सकतपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो किलो गांजा के साथ एक बाइक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तिय मधुबनी जिले के लखनौर थाना अंतर्गत दहिया खरवार गाँव निवासी गोपाल सिंह के पुत्र श्याम सिंह एवं रामराज सिंह के पुत्र ब्रजेश सिंह हैं।